अयोध्या की वो राजकुमारी, जो कोरिया के राजा से शादी कर बन गई थी वहां की महारानी (VIDEO)

Wednesday, Aug 05, 2020 - 01:47 PM (IST)

नई दिल्ली: हजारों सालों से अयोध्या को भगवान राम से जोड़कर देखा जाता रहा है, लेकिन अयोध्या से ही जुड़ी एक और कहानी है जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते। अयोध्या राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम से पहले दक्षिण कोरियाई दूत शिन बोंग-किलो ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि वे बहुत खुश हैं कि इस स्थान से जुड़ा विवाद अब सुलझ गया है क्योंकि दक्षिण कोरियाई का अयोध्या के साथ एक महत्वपूर्ण संबंध है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो किस संबंध की बात कर रहे हैं। दरअसल ये संबंध प्राचीन कोरियाई राज्य कारक के संस्थापक राजा किम सू-रो और अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना से जुड़ा है । 

Anil dev

Advertising