जब पुलिस स्टेशन में घुस आया अजगर, मचा हड़कंप

Thursday, Jun 23, 2016 - 03:54 PM (IST)

हैदराबाद : बंजारा हिल ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंदर रात को अजगर घुस आने से अफरातफरी फैल गई। छह फीट लंबे इस अजगर को देख पुलिसवालों के होश उड़ गए। अजगर को देखने के चंद ही पलों में पुलिसवाले थाने से बाहर आ गए। तभी किसी ने फोन कर एनजीओ के सदस्यों को अजगर के रेस्क्यू के लिए बुलाया।


एनजीओ के सदस्य जब भी अजगर को पकडऩे की कोशिश करते वे उनको चकमा दे देता। इतने घंटों तक पुलिसवालों की भी सांसें अटकी रहीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद इस अजगर को काबू किया गया। 
 
 
ऐसे मौसम में होती हैं ऐसी घटनाएं 
एनजीओ के सदस्यों का कहना है कि मॉनसून के दिनों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे मौसम में सांप आवासीय कॉलोनियों में घुस जाया करते हैं। इन्हें पकड़कर नेहरू जू को सौंप दिया जाता है। शायद ये अजगर केबीआर पार्क से पुलिस स्टेशन में घुस गया होगा।
 
Advertising