हरियाणा को मिला सर्वश्रेष्ठ पशुपालक राज्य का पुरस्कार

Tuesday, Oct 13, 2020 - 09:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा को वैश्विक कृषि पुरस्कार-2019 के तहत सर्वश्रेष्ठ पशुपालक राज्य का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार पशुपालन क्षेत्र और किसान की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर व्यापक सकारात्मक प्रभाव डालने वाली महत्वपूर्ण नीतिगत पहलों के लिए दिया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर द्वारा 5 अक्तूबर को दिल्ली में चतुर्थ ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट, 2019 के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुनील गुलाटी ने पुरस्कार प्राप्त किया।

 

विभाग पहले चरण में किसानों के घर-द्वार पर 60 लाख पशुओं का संयुक्त टीकाकरण सफलतापूर्वक कर चुका है। इसके अलावा, 'हर पशु का ज्ञानÓ नामक मोबाइल ऐप का उपयोग कर 52 लाख बड़े जानवरों का फोटो सहित पूरा विवरण एकत्र किया गया है। उन्होंने बताया कि पशुओं के आनुवंशिक सुधार के लिए हरियाणा पशु (पंजीकरण, प्रमाणन और प्रजनन) अधिनियम, 2019 पारित करने वाला हरियाणा पहला राज्य है। हर सरकारी पशु चिकित्सालय में पशु स्वास्थ्य कल्याण समितियों का गठन किया गया है।

Vikash thakur

Advertising