उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने एयर एशिया की फ्लाइट में मांगा स्नैक्स, जवाब मिला- सॉरी

Wednesday, Nov 21, 2018 - 03:55 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा की दिल्ली-रांची फ्लाइट में की गई एक यात्रा की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 20 नवंबर को सिन्हा एयर एशिया की फ्लाइट से रांची जा रहे थे, इस दौरान उन्होंने अपने लिए कुछ खाने ऑर्डर किया लेकिन उनको क्रू मैंबर ने जो जवाब दिया उसे सुनकर फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री भी हैरान रह गए। दरअसल सिन्हा ने अपने लिए अलग से स्नैक्स मांगा, इस पर क्रू ने कहा कि सर वो आपके खाने में शामिल नहीं है और इसके लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
 

इस जवाब के बाद सिन्हा ने स्नैक्स के लिए अलग से पैसे दिए। असद राशिद नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर इस पूरे वाकय को शेयर किया है। असद के इस ट्वीट को जयंत ने रिट्वीट किया और इस पर कोई टिप्पणी किए हुए एक स्माइली यूज की।
 

सोशल मीडिया पर जंयत की काफी तारीफ हो रही है। कई यूजर्स भारत के तमाम राजनेताओं को इससे सीखने की सलाह दे रहे हैं तो कई यूजर्स एयर एशिया को उसके प्रोफेशनल होने पर शाबाशी दे रहे कि एयरलाइंस ने नेता और आम लोगों के लिए एक से रूल रखे हैं। अक्सर एयरलाइन में आम यात्रियों के साथ ऐसा होता है कि बुक कराए गए खाने के अलावा कुछ और लिया जाए तो उसके लिए उन्हें पेमेंट करनी पड़ती है लेकिन किसी मंत्री के साथ भी ऐसा हुआ, यह जानकार लोग थोड़े आश्चर्य में हैं।

 

 

Seema Sharma

Advertising