हिमस्खलन से दहला विश्व प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग

Monday, Jan 14, 2019 - 12:04 PM (IST)

श्रीनगर: टंगमर्ग के गुलमर्ग क्षेत्र में भारी हिमस्खलन हुआ है। यह हिमस्खलन गुलमर्ग नाना गोरियां तक हुआ। पूरे क्षेत्र में बिजली और पानी आपूर्ति भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो गई।


बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर नाना के पास हिमस्खलन हुआ है। पूरे क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी सहित जम्मू संभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने पहले से ही इसकी चेतावनी जारी की थी।
 
 

Monika Jamwal

Advertising