पहलगाम के आरू में हिमस्खलन, 3 की मौत

Saturday, Feb 02, 2019 - 12:36 PM (IST)

श्रीनगर: पहलगाम के आरू क्षेत्र में शुक्रवार को हुये हिमस्खलन में कई लोग लापता हो गये हैं। हादसा उस समय हुआ जब पहलगाम-आरू सडक़ मार्ग पर गुडखंब प्वाइंट के पास जेसीबी से स्नो क्लीरियंस का काम किया जा रहा था। करीब तीन से चार लोग लापता हो गये हैं।


अधिकारिक जानकारी के अनुसार बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और लापता लोगों को बचाने हेतु काम किया जा रहा है।हिमस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान जावेद अहमद शेख पुत्र मोहम्मद शाबान शेख निवासी फ्रिसल पहलगाम, इलियास अहमद शाह पुत्र अब्दुल गनी शाह निवासी मिडूरा त्राल और अब्दुल अजीज खटाना पुत्र मोहम्मद अमीन खटाना निवासी मनीलान पहलगाम के रुप में हुई है। 

 

Monika Jamwal

Advertising