स्कूली छात्रों से भरा ऑटो पलटा, एक की मौत... 17 अन्य घायल

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 08:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क : झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार को स्कूल से बच्चों को ले जा रहा एक ऑटो-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और 17 अन्य बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच छात्रों को बेहतर इलाज के लिए झारखंड के गुमला जिले के एक अस्पताल में भेजा गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बास्करचा गांव में हुई। करीब 22 छात्रों को ले जा रहा "क्षमता से अधिक भरा" ऑटो-रिक्शा, चालक के नियंत्रण खो देने के कारण पलट गया। मृतक की पहचान लातेहार के सेंट मिखाइल स्कूल में कक्षा सात के छात्र अंकुर मिंज के रूप में हुई है।

अधिकारी ने कहा, "घायलों को महुआडांड़ के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल पांच छात्रों को बेहतर इलाज के लिए गुमला के एक अस्पताल में भेजा गया है।" उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक और वाहन मालिक फरार हो गए हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News