ऑस्ट्रेलिया ने डेढ़ लाख भारतीयों को दिया वीजा

Thursday, Jun 30, 2016 - 12:01 AM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोग ने 2015-16 में भारतीयों को डेढ़ लाख वीजा प्रदान किए हैं जो दोनों देशों के बीच तेजी से विस्तार लेते संबंधों को रेखांकित करता है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त हरिंदर सिद्धू ने कहा, ‘‘यह एेतिहासिक उपलब्धि है। पहली बार हमने एक साल में भारत में विजिटर वीजा मंजूरियों में डेढ़ लाख के आंकड़े को छुआ है।’’ 

उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच रिश्तों की प्रगति का प्रतीक है। सिद्धू ने कहा, ‘‘मैं सकारात्मक उपलब्धि के तौर पर इसका स्वागत करता हूं। यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तेजी से विस्तार लेते संबंधों को रेखांकित करता है। अधिक से अधिक भारतीय कारोबार, पर्यटन और हमारे विश्वविद्यालयों में पढऩे के लिए तथा अपने परिवार से मिलने के लिए भी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर रहे हैं।’’ 
Advertising