जानिए! 4 जून के दिन भारतीय और विश्व इतिहास में क्या-क्या हुआ
Monday, Jun 04, 2018 - 10:50 AM (IST)
नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1507- इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत। 1659- मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1661- महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्म्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
- 1664- मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना।
- 1877- मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म।
- 1827- ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
- 1846- अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन शुरू।
- 1875- अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज शुरू।
- 1882- बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत।
- 1912- अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
- 1915- डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
- 1942- अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1953- डेनमार्क ने नया संविधान अंगीकार किया।
- 1969- रूस की राजधानी मॉस्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस शुरू।
- 1984- ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सेना ने प्रवेश किया।
- 1991- सोवियत संघ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव मिखाइल गोरबाशेव को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया। 2013- बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत।
- 2013- नवाज शरीफ एक बार फिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।