जम्मू ग्रेनेड ब्लास्ट : पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

Thursday, Mar 07, 2019 - 05:35 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जम्मू के जनरल बस अड्डे पर ग्रेनेड दागने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर की पहचान यासीर अरहान निवासी कुलगाम दक्षिण कश्मीर के तौर पर हुई है। उसे पुलिस ने भागने के दौरान पकड़ा है।पुलिस ने इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस यह भी कह रही है कि पकड़ा गया आरोपी प्राइम सस्पेक्ट है अर्थात् पुलिस इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है कि यही हमलावर है।


जम्मू बस अड्डे पर दोपहर को हुये बम धमाके में एक किशोर की मौत हो गई है जबकि 32 अन्य घायल हुये हैं। पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षाबलों ने स्निफर डॉगस के साथ तलाशी अभियान छेड़ रखा है। जम्मू बस अड्डे पर एक वर्ष के भीतर यह तीसरा बम धमाका है।
 

Monika Jamwal

Advertising