सीएम नीतीश के काफिले पर किया गया पथराव, कई पुलिसकर्मी हुए जख्मी

Friday, Jan 12, 2018 - 02:51 PM (IST)

बक्सरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समीक्षा यात्रा के दौरान शुक्रवार को बक्सर पहुंचे। जिले के नंदन गांव में नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है जिसके चलते कई कारों के शीशे टूट गए। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। 

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार को गांव से दो किलोमीटर दूर एक फॉर्म पर ले जाया गया है जहां वह सभा को संबोधित कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में विकास कार्यों के ना होने के कारण ग्रामीणों द्वारा यह विरोध किया जा रहा है। 

बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कला संस्कृति मंत्री श्रवण कुमार ने नन्दन गांव का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और एसपी राकेेश वर्मा ने तैयारियों का जायजा भी लिया था।

 

Advertising