लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने किया CM केजरीवाल की कार पर हमला

Friday, Feb 08, 2019 - 05:30 PM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। 


आम आदमी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी इस बात की पुष्टि की है और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। इस ट्वीट में लिखा है, 'अगर दिल्ली पुलिस एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकती तो फिर वह आम आदमी की क्या रक्षा करेगी?



अधिकारी ने बताया कि करीब 100 लोगों के एक समूह ने केजरीवाल की कार रोकने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए आज बाहरी दिल्ली क्षेत्र में गए थे। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है।

     

Anil dev

Advertising