साम्बा शहर के मुख्य चौक पर चोरों ने तोड़ा पीएनबी का एटीएम

Saturday, Mar 30, 2019 - 02:50 PM (IST)

साम्बा : साम्बा शहर के मुख्य चौक पर लगे हुए पंजाब नेशनल बैंक के ए.टी.एम. को बीती रात चोरों ने तोडक़र पैसे चुराने का प्रयास किया, लेकिन व नकदी चुराने में असफल रहे। वहीं स्थानीय लोग जैसे ही वहां से सुबह के समय गुजरे उन्होंने ए.टी.एम. को टूटा देख साम्बा पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद साम्बा थाना प्रभारी एस.डी. सिंह  ने मौके पर पहुंचकर जांच के आदेश दिये।   


जानकारी अनुसार पंजाब नेशनल बैंक का यह ए.टी.एम. चौक के पास में ही बना हुआ है और इसके साथ ही तीन अन्य ए.टी.एम. भी बने हुए है, लेकिन किसी में भी कोई सुरक्षा गार्ड नहीं होता है और उसी का फायदा उठाकर चोरों ने सबसे पहले ए.टी.एम. के अंदर घुसते ही  सी.सी.टी.वी. कैमरे को तोड़ा और उसके बाद ए.टी.एम. को तोड़ा, लेकिन नकदी नहीं निकलता हुआ देख वहां से रफूचक्कर हो गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। 
 

Monika Jamwal

Advertising