कश्मीर में एटीएम लूटने के बाद तोडक़र फैंक दी मशीन

Wednesday, Aug 30, 2017 - 01:52 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के अनंतनाग में एटीएम लूटने की एक और घटना सामने आइ है। अज्ञात लोगों ने अनंतनाग के बरकपोरा से बीती रात एक एटीएम मशीन लूट ली। पैसे लूटने के बाद मशीन को तोडक़र फैंक दिया गया। मशीन कुलगाम जिले के काजीगुंड में मिली है। मशीन से कितने पैसे लूटे गए हैं इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। गौरतलब है कि कश्मीर में एटीएम लूटने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Advertising