अनंतनाग में 20 लाख समेत ATM मशीन ले उड़े चोर

Wednesday, May 31, 2017 - 06:38 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो देर रात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM मशीन को चुराकर ले गए। बताया जा रहा है कि ATM मशीन में 20 लाख रुपए लूटे गए। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा अज्ञात व्यक्ति ने रात के दौरान अनंतनाग जिले के शहर से नकदी के साथ ATM मशीन को निकाला और अपने साथ ले गया।

उन्होंने कहा कि मशीन के अंदर कितनी नकदी थी इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। घटना के बाद चोरों की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में कई संदिग्धों लोगों से पूछताछ भी की है।कश्मीर घाटी में इससे पहले भी आतंकियों और चोरों द्वारा एटीएम लूटे जाते रहे हैं।  सरकार ने हाल ही में लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए घाटी के कई हिस्सों में बैंक में लेन-देन भी बंद कर दिया था।

 

Advertising