बंदूक की नोक पर बैंक से लूटे 90 लाख रुपए, सीसीटीवी फुटेज भी ले गए

Monday, Sep 04, 2017 - 11:28 PM (IST)

रांचीः झारखंड के देवघर जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक बैंक से 90 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस के मुताबिक, देवघर के आजाद गोल चक्कर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में एक गिरोह के आठ अज्ञात बदमाश घुस गए और उन्होंने बंदूक की नोक पर बैंक से नकदी लूट ली।

बदमाशों ने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों से भी नकदी लूट ली, साथ ही बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी के फूटेज को लेकर फरार हो गए। बैंक दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुला था। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 

 

Advertising