बृहस्पति 11 को होंगे मार्गी, शेयर बाजार में होगी बढ़त

Thursday, Aug 08, 2019 - 07:41 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (धवन): ज्योतिष में बृहस्पति को सबसे बड़ा, ऊंचा व मजबूत ग्रह माना जाता है। जो 4 महीनों से वक्री अवस्था में चल रहे थे। अब बृहस्पति 11 अगस्त से मार्गी अवस्था में आने जा रहे हैं। स्थानीय सिविल प्लाजा मार्कीट स्थित ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ आचार्य डा. विजय तिवारी ने कहा कि बृहस्पति अगर खराब हो तो सारे सुखों को छीन लेता है। बृहस्पति के वक्री होने से गले, पेट, हार्ट सर्जरी, चोट व विदेश यात्रा में जो रुकावटें पैदा हो रही थीं, वह अब दूर होंगी। 

आचार्य विजय तिवारी ने कहा कि पानी से तूफान, कहर आदि के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आदि से जो नुक्सान हो रहा था, उससे भी अब राहत मिल जाएगी। इसी तरह से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

शेयर मार्केट को भी फायदा होगा व प्रापर्टी वाले भी फायदे में रहेंगे। उन्होंने बताया कि वृश्चिक राशि में बृहस्पति के होने से देश के सीमांत क्षेत्रों का वातावरण खराब रहेगा। 22 अगस्त के बाद हिंसक घटनाएं हो सकती हैं। 11 अगस्त के बाद देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा व व्यापारियों को भी राहत मिल सकती है।

 

Niyati Bhandari

Advertising