16 फरवरी 2019 तक राहू सल्लू मियां के लिए घोर कष्टदायी सिद्ध होगा

Friday, Apr 06, 2018 - 08:04 AM (IST)

किस्मत लिखने वाला इंसान नहीं विधाता है, हम सबकी डोर प्रकृति और नक्षत्रों के हाथों से बंधी है। संसार के प्रत्येक व्यक्ति का जीवन संचालन ग्रहों द्वारा होता है और जन्म के समय स्थित ग्रहों के आधार पर सुख-दुख के योग बनते हैं। जो भाग्य में लिखा होता है, वह खुद-ब-खुद मिल जाता है। 


नारनौल के ज्योतिषी पं. अशोक प्रेमी बंसरीवाला ने 26 मार्च 2016 को प्रकाशित अपनी भविष्यवाणी में सलमान खान की जन्मकुंडली का विश्लेषण करते हुए कहा था कि मेष लग्र व कुंभ राशि में जन्मे सल्लू मियां की कुंडली में दूसरे घर में राहू के विराजमान होने से ऐसा जातक स्पष्ट बोलने वाला और मुंहफट होता है, जिससे प्राय: वह जानी दुश्मन पाल लेता है। प्राय: दूसरों के प्रति विचार तेजी से बदलते हैं। 


कुंडली के दशम भाव में मंगल-शुक्र की युति के कारण ऐसे व्यक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता प्राप्त होती है। कला के क्षेत्र में निपुण होते हैं, विपरीत लिंग के प्रति मन में गहरा आकर्षण होता है, प्रेम पात्र बदलते रहते हैं, लव अफेयर्स कई होते हैं। द्वितीय भाव में राहू तथा नवांश कुंडली में सप्तमेश के अष्टम भाव में बैठने के कारण जातक को संतान व विवाह सुख का अभाव रहता है तथा जीवन में कुंवारे रह जाते हैं। इनका समय-समय पर विवादों में फंसना व उग्र हो जाना मेष लगन तथा शनि-चंद्र युति का विष योग का प्रभाव है। 


उन्होंने यह भी कहा कि शनि की महादशा में मंगल का अंतर 10 अप्रैल 2016 तक अच्छा होने के कारण माननीय हाईकोर्ट ने इन्हें 10 दिसम्बर 2015 को सभी आरोपों से बरी कर दिया था। सल्लू मियां को 10 अप्रैल 2016 से 16 फरवरी 2019 के मध्य शनि महादशा में राहू की अंतर्दशा का अंतर रहेगा जो इनके लिए पीड़ादायक सिद्ध होगा। शनि को मुख्य न्यायाधीश ग्रह माना जाता है तथा शनि का कार्य न्याय करना व दुष्कर्मों की सजा देना है। राहू ग्रह कलंक लगाता है तथा दिन-रात की नींद हराम कर देता है। राहू मार्केश की अंतर्दशा 16 फरवरी 2019 तक चलेगी, जो सल्लू मियां के लिए दुर्घटनादायक व कष्टदायक सिद्ध होगी। इन्हें बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा था कि पुराने केसों हिट एंड रन मामले में सजा मिले तो हैरानी नहीं होगी। सल्लू मियां का आने वाला समय घोर कष्टदायी सिद्ध होगा। 

Niyati Bhandari

Advertising