कर्नाटक बाढ़ : मोदी ने की कुमारस्वामी से बात, राहत अभियान में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

Sunday, Aug 19, 2018 - 06:25 PM (IST)

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के संबंध में आज मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से बात की।


मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘बचाव एवं राहत अभियानों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।’’  कर्नाटक के कुछ हिस्से जहां सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं, वहीं कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है।

Yaspal

Advertising