LIVE: 5 राज्यों के रुझान- राजस्थान और MP में कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर
punjabkesari.in Tuesday, Dec 11, 2018 - 06:36 PM (IST)
नेशनल डेस्क: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई होगी और दोपहर बाद यह साफ हो जाएगा कि जनता ने किसको चुना है-भाजपा या कांग्रेस को। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनावों के रुझान आने शुरू हो गए हैं।
मध्य प्रदेश: 230/230
पार्टी | जीते |
कांग्रेस | 51 |
भाजपा | 38 |
अन्य | 3 |
राजस्थान: 199/199
पार्टी | जीते |
कांग्रेस | 95 |
भाजपा | 72 |
अन्य | 24 |
छत्तीसगढ़: 90/90
पार्टी | जीते |
कांग्रेस | 27 |
भाजपा | 03 |
अन्य | 01 |
तेलंगाना:119/119
पार्टी | जीते |
TRS | 85 |
कांग्रेस+ | 20 |
भाजपा | 01 |
अन्य | 09 |
मिजोरम 40/40
पार्टी | जीते |
कांग्रेस | 05 |
भाजपा | 01 |
MNF | 26 |
अन्य | 08 |
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति और मिजोरम में कांग्रेस सत्तारूढ़ है। राजस्थान और तेलंगाना में सबसे अंत में गत शुक्रवार को मतदान हुआ था जबकि तीन राज्यों में इससे पहले ही चुनाव करा लिये गये थे। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया और डॉ रमण सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। तेलंगाना में के. चन्द्रशेखर राव कार्यवाहक मुख्यमंत्री हैं जबकि मिजोरम की बागडोर एल. ललथनहवला के हाथों में है।
चुनाव संपन्न होने के बाद विभिन्न चैनलों एवं सर्वेक्षण एजेंसियों के एक्जिट पोल में कांग्रेस की राजस्थान में वापसी का अनुमान जताया गया है जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा है लेकिन कांग्रेस इन दोनों राज्यों में भी टक्कर में बनी हुई है। तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को स्पष्ट बहुमत मिलता प्रतीत हो रहा है जबकि मिजोरम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं नजर आ रहा है।
समाचार चैनल टाइम्स नाउ के अनुसार राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों में से कांग्रेस को 105 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि भाजपा को 85 सीटें मिलने के आसार हैं। इंडिया टुडे के एक्जिट पोल में 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की भाजपा पर हल्की बढ़त के आसार व्यक्त किये गये हैं। कांग्रेस को 104-122 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि भाजपा को 102-122 सीटें मिलने की उम्मीद है।