असम में मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, बोले- ध्यान से सुन लो, यहां लागू नहीं होगा CAA

Sunday, Feb 14, 2021 - 03:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज असम में विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन की शुरुआत की। इस दौरान उन्हाेंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर भडास निकाली। उन्होंने मोदी सरकार पर  असम को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए यहां CAA लागू नहीं होगा। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा किहम दो, हमारे दो, असम के लिये और दो, और सबकुछ लूट लो।

कांग्रेस ने असम के लोगों को एकजुट किया: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने शिवसागर जिले के शिवनगर बोर्डिंग फील्ड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता असम समझौते के सिद्धांतों की रक्षा करेंगे, हम इससे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दावा किया कि असम के लोगों को एकजुट किया, इससे पहले हिंसा के चलते इस बात की कोई गारंटी नहीं हुआ करती थी कि कोई व्यक्ति जनसभा से घर वापस लौट पाएगा कि नहीं।

असम का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है। यहां का युवा जानता है कि बीजेपी सरकार में रोजगार नहीं मिलेगा। नरेंद्र मोदी खेती को खत्म करने के लिए तीन कृषि कानून लाए हैं। हम यहां सरकार में आएंगे तो जो नफरत फैलाई जा रही है वो खत्म होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि  हिंदुस्तान की सरकार ने तरुण गोगोई जी का और इस प्रदेश का अपमान किया है। असम की जनता में वो क्षमता है कि अवैध प्रवास के  मुद्दे को मिलकर सुलझाया जा सकता है। अगर यह प्रदेश फिर से बंट गया, जो बीजेपी और आरएसएस रोज करते हैं तो असम का नुकसान होगा

vasudha

Advertising