असम बाढ़ का दिल दहला देने वाला वीडियो, बाइक सवार पानी में बहा...डूब गए घर

Thursday, Jul 16, 2020 - 02:39 PM (IST)

नेशनल डेस्कः असम में बाढ़ से बुरे हाल हैं। ब्रह्मपुत्र नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गुवाहाटी के गांवों में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया है। इससे पहले बुधवार को बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में सात और लोगों की मौत हो गई और 26 जिलों के लगभग 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं असम के बक्सा जिले में उफनती नदी के किनारे एक शख्स फंस गया। गांववालों ने उसे रस्सी डालकर बचाने की कोशिश की लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

 

वहीं एक बाइक सवार बाढ़ के पानी से बचने के लिए बांसों छोटे से रास्ते के ऊपर से गुजर रहा था कि तभी ऊसकी बाइक स्लिप कर गई और वो पानी के बाहव के साथ बह गया। सोशल मीडिया पर लोग बाढ़ की कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। जिसमें जानवर भी बाढ़ में फंसे नजर आ रहे हैं।

वहीं एक वीडियो में दिख रहा है कि शेषनाग पर विराजमान भगवान विष्णु की प्रतिमा भी बाढ़ के पानी में डूबती नजर आ रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि मोरिगांव जिले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बारपेटा में दो, सोनितपुर और गोलाघाट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

राज्य में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ में 66 लोगों की मौत हुई है, जबकि 26 लोगों की जान भूस्खलन की वजह से चली गई।

धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, सोनितपुर, दरांग, बक्सा, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाइगांव, कोकराझार, धुबरी, शिवसागर, डिब्रूगढ़ समेत कुछ अन्य जिले बाढ़ से प्रभावित हैं ।

 

मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने जोरहाट जिले के एक स्कूल में लगाए गए राहत शिविर का दौरा किया और लोगों से बात की। एएसडीएमए ने बताया कि 3376 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 1,27,647.25 हेक्टेयर कृषि जमीन पर खड़ी फसल बर्बाद हो गई।

Seema Sharma

Advertising