असम CM की दरियादिली का वीडियो हुआ वायरल, दिव्यांग लड़की के एक आंसू पर पिघले मुख्यमंत्री, फोन नंबर देकर कहा- कुछ गलत हुआ तो बताना

Tuesday, Jul 12, 2022 - 05:25 PM (IST)

नई दिल्लीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह  एक दिव्यांग लड़की की परेशानी के बारे में बात कर रहे है। दरअसल, असम में आई भयानक बाढ़ के चलते उन्होंने खुद पानी में उतरकर प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। 

दरअसल, जब  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा बाढ़ राहत के कार्यों को देखने गए तो एक दिव्यांग लड़की ने आकर उनसे मदद की मांग की इस दौरान लड़की ने रोते हुए कहा कि उसे राज्य सरकार की अरुणोदय योजना का फायदा नहीं मिल रहा है।  इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों से उस लड़की को मदद का चेक देने का निर्देश दिया।  उन्होंने उसके परिवार को भी सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान का सीएम का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे है।  
 
 

Anu Malhotra

Advertising