एशिया कप सुपर-4: भारत की भिड़ंत कब और किससे? नोट कर लें फुल शेड्यूल
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 06:10 AM (IST)

नेशनल डेस्कः एशिया कप 2025 का लीग स्टेज समाप्त हो गया है। 20 सितंबर से सुपर-4 चरण की शुरुआत हो रही है। इस चरण में चार टीमें (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंंका, बांग्लादेश) हिस्सा ले रही हैं। भारत ने लीग स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीत लिए हैं। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से जीत, यूएई से जीत और अपना आखिरी मैच ओमान को 21 रन से हराकर पूरा किया। इन जीतों के बाद भारत सुपर‑4 में शीर्ष की स्थिति से उभरा है।
भारत का पहला मुकाबला सुपर‑4 में
भारत का पहला सुपर‑4 मैच 21 सितंबर 2025 को खेला जाएगा और यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में है।
एशिया कप में सुपर-चार और फाइनल का शेड्यूल
20 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई, रात 8 बजे से
21 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, रात 8 बजे से
23 सितंबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, अबू धाबी, रात 8 बजे से
24 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश, दुबई, रात 8 बजे से
25 सितंबर: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, दुबई, रात 8 बजे से
26 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, रात 8 बजे से
28 सितंबर: फाइनल, दुबई, रात 8 बजे से
टीम इंडिया कब-कब बनी चैम्पियन?
एशिया कप का ये 17वां संस्करण है. साथ ही ऐसा तीसरी बार है, जब यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में आयोजित हो रहा है. 2016 और 2022 में भी एशिया कप टी20 फॉर्मेट में आयोजित हुआ था। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम 1984, 1988, 1990-91,1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में चैम्पियन बनी। वहीं श्रीलंका ने 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) एशिया कप जीता। जबकि पाकिस्तान ने 2 बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम किया।