राजस्थान चुनाव : करारी हार के बाद अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Sunday, Dec 03, 2023 - 06:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करारी हार के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से अपना त्यागपत्र सौंपा। उल्लेखनीय है कि राज्य में 199 सीटों के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती रविवार को हुई। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 116 सीटें पर अपना कब्जा किया और कांग्रेस ने 68 सीटें हासिल की है। राज्य की 200 में से 199 सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

Parveen Kumar

Advertising