अशोक चौधरी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- हार के डर से बनाए जा रहे बहाने

Sunday, Mar 11, 2018 - 02:55 PM (IST)

पटनाः बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बागी तेवर अपनाते हुए जदयू का दामन लिया है। अशोक चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष कौकब कादरी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब हार के डर से बनाए जा रहें बहाने हैं। कांग्रेस में बड़ी टूट हो सकती है। 

अशोक चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि उपचुनाव की तीनों सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को देखते हुए जनता उन्हें जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि वह जदयू में काम करने के लिए शामिल हुए हैं। उन्हें मंत्री बनने की कोई जल्दी नहीं है।

जदयू नेता अशोक चौधरी ने कांग्रेस द्वारा चुने गए राज्यसभा उम्मीदवार अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार चुनना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के कारण कांग्रेस की स्थिति खराब हुई है।  

Advertising