JDU के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए अशोक चौधरी, सियासत में बडी़ सरगर्मी

Sunday, Jan 14, 2018 - 06:50 PM (IST)

पटनाः बिहार में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा दही-चूड़ा के भोज का किया गया आयोजन चर्चा का विषय बना। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अशोक चौधरी जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा के भोज में शामिल हुए। 

इस अवसर पर अशोक चौधरी ने कहा कि राजनीति में कोई पूर्णविराम या शुरूआत नहीं होती। उन्होंने कहा कि अपने व्यक्तिगत संबंधों के चलते वह इस भोज में शामिल हुए हैं। अशोक चौधरी के भोज में शामिल होने के बाद बिहार की राजनीति और अधिक गरमा गई है। कहा जा रहा है कि अशोक चौधरी नीतीश कुमार की जदयू की तरफ गहरा झुकाव रखते हैं।

बता दें कि जदयू द्वारा आयोजित भोज में पांच साल बाद भाजपा के नेता शामिल हुए। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जेल में होने के कारण राजद द्वारा इस बार मकर संक्रांति नहीं मनाई गई।

Advertising