PM माेदी काे लेकर कांग्रेस नेता का विवादित बयान

Saturday, Jul 08, 2017 - 02:01 PM (IST)

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ पड़े सीबीआई के छापों के बाद बिहार कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और भाजपा पर निशाना साधा है। अपने विवादित बयान में चाैधरी ने कहा कि मोदी हजारों लोगों की जान लेकर पीएम बने हैं और अब वह हमें सता रहे हैं, जबकि अमित शाह ताे गुजरात में तड़ीपार थे। उन्हाेंने भाजपा पर धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कमजोर करने का भी अाराेप लगाया।

'कांग्रेस पार्टी से ज्यादा उम्मीद नहीं'
चौधरी के बयान पर भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि लालू और उनके परिवार के खिलाफ पड़ी सीबीआई रेड के बाद उनसे इस तरह की टिप्पणी की उम्मीद थी। आप कांग्रेस पार्टी से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते। एक भ्रष्ट पार्टी दूसरी भ्रष्ट पार्टी के साथ खड़ी है। इस बीच, कांग्रेस की ओर से नीतीश कैबिनेट में शामिल चारों मंत्री अशोल चौधरी, अवधेश सिंह, अब्दुल जलील और मदन मोहन झा ने शनिवार को लालू से मुलाकात की।
 

Advertising