आशा कुमारी 5 को होगी शहर में, करना पड़ सकता है घमासान का सामना

Friday, Oct 28, 2016 - 10:40 AM (IST)

चंडीगढ़(आशीष) : चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रभारी बनने के बाद आशा कुमारी 5 नवंबर को चंडीगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के सैके्रटरी इंचार्ज हरीश चौधरी व पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल भी मौजूद होंगे। प्रभारी बनने के बाद आशा कुमारी का शहर में ये पहला दौरा है, इसलिए उन्हें पार्टी में चल रहे घमासान का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरे में उनके लिए दो गुटों में बंट रही कांग्रेस पार्टी को एकजुट करना चुनौति होगी। 

 

गौरतलब है कि आशा कुमारी चंडीगढ़ कांग्रेस की प्रभारी बनने के बाद पहली बार शहर आ रही है, इसलिए उनका प्रयास होगा कि अपनी पहली विजिट में ही दो गुटों में बंट रही कांग्रेस को वे एक जुट कर सकें। प्रभारी आशा कुमारी को अपने पहले दौरे में ही चंडीगढ़ कांग्रेस के घमासान का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दो गुटों में कांग्रेस पहले ही बंट गई है, वहीं अब टिकट के आवेदन करने वालों से शपथ पत्र लेने के मामले में एक गुट द्वारा इसका विरोध करने के चलते पार्टी में पहले से ही घमासान चल रहा है। चंडीगढ़ नगर निगम के 26 वार्डों के लिए दिसंबर में होने वाले चुनावों में कांग्रेस की ओर से चुनाव लडऩे के इच्छुक करीब 125 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन दिए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस ने टिकट चाहने वालों से आवेदन मांगे थे व तब आवेदन की अंतिम तिथि गत 26 सितंबर थी। बताया जाता है कि उस समय टिकट के लिए ज्यादा नेताओं ने आवेदन किया था लेकिन आवेदन के साथ शपथ पत्र अनिवार्य करने के बाद टिकट के लिए इस बार कम लोगों ने आवेदन किए हैं। 


 

Advertising