Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुई आशा भोंसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, देखें तस्वीर

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 05:46 PM (IST)

Asha Bhosle Funeral: सुरों की रानी आशा भोंसले का आज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। 92 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हुआ था। आशा जी अपने पीछे सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं। अपनी आवाज के जरिए सिंगर हमेशा ही अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगी। उनके अंतिम संस्कार से पहले सितारों से लेकर आम जनता तक लोग उनके दर्शनों के लिए पहुंचे थे।

PunjabKesari

सितारों से लेकर आम प्रशंसकों तक की उमड़ी भीड़

आशा जी के निवास स्थान पर सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा था। खेल जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, जो आशा जी को अपनी मां समान मानते थे श्रद्धांजलि देते समय अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनके अलावा अभिनेत्री तबू और आशा पारेख समेत फिल्म जगत की तमाम बड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं।

विरासत जो कभी खत्म नहीं होगी

भले ही आशा जी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा लेकिन उनकी विरासत अमर है। उनके गाए हजारों गाने आने वाली पीढ़ियों को प्यार, दर्द और खुशी के पलों में सहारा देते रहेंगे। वह एक ऐसी कलाकार थीं जिन्होंने भारतीय संस्कृति को अपनी आवाज से वैश्विक पहचान दिलाई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News