असम में संदिग्ध आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 4 घायल

Saturday, Nov 19, 2016 - 10:52 AM (IST)

गुवाहाटी: असम के तिनसुखिया जिले में उग्रवादी संगठन उल्फा-आई (यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम-इंडिपेंडेंट) के संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में आज सेना का 2 जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए।  सेना के जवानों पर यह हमला उस वक्त हुआ है जब राज्य की लखीमपुर लोकसभा सीट और बैथालांगसो विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है।  

 

उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के वाहन को निशाना बनाया
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले के पेनगेरी क्षेत्र में उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के वाहन को निशाना बना कर ग्रेनेड से हमला किया जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड में सेना का एक जवान शहीद हो गया और चार अन्य घायल हो गए। घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

क्षेत्र में सुरक्षा बलों को भेजा गया 
घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों को भेजा गया है और उग्रवादियों की खोज अभियान में पुलिस भी सेना की मदद कर रही है। पिछले सप्ताह उल्फा-आई के संदिग्ध उग्रवादियों ने एक पेनगेरी क्षेत्र में कैश वाहन पर हमला किया था जिसके बाद से ही इलाके में उग्रवादियों के तलाश में अभियान चल रहा है।  

Advertising