आर्यन खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जमानत को लेकर NCB सुप्रीम कोर्ट में दे सकता है चुनौती

Monday, Nov 22, 2021 - 03:02 PM (IST)

मुंबई: ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल, अब आर्यन की जमानत को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि की NCB सुप्रीम कोर्ट  में चुनौती देने पर विचार कर रही है। 
 

बता दें कि  28 अक्टूबर को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने ज़मानत दी थी। 23 साल के आर्यन को NCB ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। एक लाख रुपए के मुचलके और इतनी ही राश की दो जमानत पर रिहाई का आदेश दिया गया था।
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  NCB के बड़े अधिकारी इस वक्त बॉम्बे हाई कोर्ट के ऑर्डर पर कानूनी राय ले रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।  हाई कोर्ट द्वारा तय शर्तों के अनुसार आर्यन ने एनडीपीएस अदालत में अपना पासपोर्ट भी जमा किया था। 
 

 इससे पहले आर्यन 19 नवंबर को NCB के अधिकारियों के सामने पेश हुए थे, यह आर्यन की ये तीसरी साप्ताहिक पेशी थी। एनसीबी कार्यालय में पेश होने के बाद आर्यन दिल्ली से आए एजेंसी के विशेष जांच दल के सामने भी पेश हुए थे जो अब इस मामले की जांच कर रहा है, एनसीबी के विशेष जांच दल (एसईटी) ने अभी तक 12 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 

 

Anu Malhotra

Advertising