शाहरुख खान के बेटे आर्यन की खातिरदारी में जुटी NCB, मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट बड़े मियां से  मंगवाई बिरयानी

Wednesday, Oct 06, 2021 - 03:16 PM (IST)

मुंबई- मुंबई क्रूज ड्रग पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में हैं। बता दें कि NCB ने आर्यन को शनिवार रात को अपनी हिरासत में लिया था जिसके बाद से अब तक वह उनकी कस्टडी में है। इस दौरान, NCB ने आर्यन के लिए मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट बड़े मियां से बिरयानी मंगवाई। इसके पहले आर्यन की मां गौरी खान खाने के लिए बर्गर लेकर आई थी। वहीं अब  NCB खुद आर्यन की खातिरदारी कर रही हैं। 
 

बता दें कि मुंबई में बड़े मियां नाम का रेस्टोरेंट बॉलीवुड के सितारों के बीच बेहद लोकप्रिय है। कई सेलेब्स दुकान से बिरयानी मंगाकर अपनी कार में ही इसके जायके का मजा लेते हैं।
 

आर्यन को NCB की तरफ से दिया जा रहा है खाना
वहीं, आर्यन को बड़े मियां की बिरयानी परोसने के पीछे एक बड़ी वजह तो यह है कि यह NCB ऑफिस से बेहद पास है। बता दें कि आर्यन के लिए खाना तो NCB की तरफ से दिया जा रहा है लेकिन उन्होंने अपने लिए कपड़े घर से मंगवाए है।  कानून के मुताबिक, उन्हें आसपास के रेस्टोरेंट से मंगाकर खाना खिलाया जाता है। NCB की तीसरी और चौथी मंजिल पर हिरासत में लिए गए अभियुक्तों को सुलाने की व्यवस्था है,यहीं पर आर्यन को भी रखा गया है।

Anu Malhotra

Advertising