जमानत की खबर मिलते ही खुशी से खिल उठा आर्यन का चेहरा, बैरक में रह रहे कैदियों को दिया आर्थिक मदद का भरोसा

Friday, Oct 29, 2021 - 12:00 PM (IST)

मुंबई-  क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कल हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। बता दें कि  आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को ड्रग्स केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है।  आर्यन इस समय मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 3 अक्टूबर को एनसीबी की टीम ने क्रूज से हिरासत में लिया था।

इससे पहले बता दें कि कोर्ट ने चार बार आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की थी जिसके बाद कल उन्हें राहत मिली। 

वहीं जेल प्रशासन के मुताबिक, आर्यन खान को शाम 6 बजे खाना देने के वक्त उनकी जमानत की खुशखबरी दी गई। जमानत की खबर सुनते ही आर्यन खान खिलखिला उठे और उन्होंने मुस्कुराकर जेल के कर्मचारी को 'थैंक्स' कहा। हालांकि जानकारी सामने आई है कि आर्यन खान ने रात का खाना नहीं खाया। 

वहीं जानकारी के मुताबिक करीब 21 दिनों तक जेल में रहने के बाद आर्यन खान की बैरक के कुछ कैदियों से दोस्ती भी हो गी है और आर्यन खान ने इन कैदियों के परिवारवालों को आर्थिक मदद देने का वादा किया है। 


वहीं जानकारी के बता दें कि हाईकोर्ट आज डीटेल्ड आर्डर की कापी जारी कर सकता है। जिसक बाद आदेश की कापी सेशन कोर्ट में जाएगी। और फिर वहा बेल बॉन्ड भरा जाएगा। अगर यह सारी प्रक्रिया आज आज शाम 5:30 बजे तक पूरी हो जाती है तो आर्यन खान आज रिहा होकर अपने घर मन्नत जाएंगे, नहीं तो उन्हें एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा।


 
  


 

Anu Malhotra

Advertising