ड्रग्स केस: सशर्त जमानत पर रिहा हुए आर्यन खान NCB दफ्तर पहुंचे, हर हफ्ते होना होगा पेश

Friday, Nov 05, 2021 - 12:37 PM (IST)

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज  एनसीबी दफ्तर पहुंचे। बता दें कि आर्यन को हर हफ्ते यानि की शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर हाजिरी देनी है। 

आर्यन खान इस समय जमानत पर बाहर हैं। मुंबई हाई कोर्ट ने आर्यन खान को सशर्त जमानत दी थी, इसके अनुसार हर शुक्रवार को उन्हें सुबह 11 से 2 बजे के बीच मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर में हाजिरी देनी होगी। आर्यन खान 30 अक्टूबर को जेल से बाहर आए थे।

आर्यन की रिहाई के बाद भी  कोर्ट ने यह शर्ते लागू की थी। जिनमें से आर्यन खान जांच अधिकारी को बिना बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं।
-हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच आकर हाजिरी देनी होगी।
-किसी दूसरे आरोपी के संपर्क में नहीं रहना होगा।
-जांच से जुड़ी बातें मीडिया या सोशल मीडिया में शेयर नहीं कर सकते।
-आर्यन को अपना पासपोर्ट स्पेशल NDPS कोर्ट में जमा करना होगा।
-कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं।
-अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है तो NCB विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन की हकदार होगी।
-2 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे आर्यन खान।

बता दें कि NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने 2 अक्टूबर को मुंबई के एक क्रूज पर छापेमारी की थी और ड्रग्स बरामद किया था। इसी आरोप में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को हिरासत में लिया गया था।  

Anjna

Advertising