'मनीष बेक़सूर हैं...उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति', सिसोदिया की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

Sunday, Feb 26, 2023 - 08:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शराब घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियो को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट किया है। इसी बीच, आप के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर रिएक्शन सामने आया है, उन्होंने इस गिरफ्तारी को गंदी राजनीति करार दिया है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, 'मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।' बतातें चलें कि 2021-22 की आबकारी नीति लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर सीबीआई मुख्यालय पहुंचे।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंधों और कई फोन से संदेशों के आदान-प्रदान के विवरण सहित अन्य मुद्दों पर मंत्री से पूछताछ की। सीबीआई जांचकर्ता सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने आरोप लगाया कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

rajesh kumar

Advertising