दिल्ली में फ्री सफर पर अरविंद केजरीवाल का विरोध, महिला ने पकड़ी शर्ट

Saturday, Jun 08, 2019 - 07:14 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मेट्रो फ्री करने के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। विपक्षी राजनीतिक पार्टियां अरविंद केजरीवाल की आलोचना कर रही हैं। वहीं, आप इसे विकास के लिए जरूरी बता रही है। कमोबेश सभी पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

अब इसी कड़ी में मालवीय नगर में अरविंद केजरीवाल का एक महिला ने विरोध किया। इस दौरान विरोध करते हुए उसने सीएम की शर्ट पकड़ ली। दरअसल, अरविंद केजरीवाल अपने मंत्रियों के साथ घर-घर जाकर जनता से ‘महिलाओं के लिए मेट्रो’ पर फीडबैक ले रहे हैं। इस दौरान जनता ने उन्हें पानी की समस्या से भी अवगत कराया। लोगों का कहना है कि जब वोट मांगने आए तब और अब पानी की समस्या जस की तस बनीं हुई है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की घोषणा की है। इससे पहले आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता में आने के बाद दिल्लीवासियों को बिजली और पानी को जबरदस्त सब्सिडी दे रही है।

Yaspal

Advertising