Bharat Bandh: कृषि कानून के खिलाफ 27 सितंबर को किसानों का भारत बंद, समर्थन में  केजरीवाल

Sunday, Sep 26, 2021 - 11:38 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार (27 सितंबर) को बंद का आह्वान किया है। किसानों के भारत बंद का समर्थन करने का आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी ऐलान किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से यह घोषणा पंजाब के सह प्रभारी व दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा ने की। केजरीवाल ने कहा कि लग रहा है जैसे सरकार, सत्ता में बैठे राजा सो रहे हैं, उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रही है।

केजरीवाल ने पंजाबी में एक वीडियो जारी कर कहा कि कृषि कानूनों के आंदोलन को एक साल होने जा रहा है, 700 किसानों ने अपनी कीमती जानों की कुर्बानी दी है। किसानों ने 27 सितंबर को बंद का ऐलान किया है। AAP इस आंदोलन के साथ है और भारत बंद को भी समर्थन देती है।

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी किसानों के हक में हैं और हम भारत बंद का समर्थन करते हैं। देश की आन-बान-शान किसान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार का फर्ज बनता है कि वह किसानों से बात करे और किसानों के हित में काले कानूनों को रद्द करे।

Seema Sharma

Advertising