राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर केजरीवाल ने दी बधाई

Saturday, Dec 16, 2017 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी की कमान संभालने पर बधाई दी है। केजरीवाल ने आज राहुल द्वारा पार्टी अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा ‘‘इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए राहुल जी को बधाई और आपके भविष्य में कार्यों के लिए शुभकामनायें।’’

 

 आप के प्रवक्ता आशुतोष ने भी राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। हालांकि उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा मर्यादित तरीके से पार्टी का नेतृत्व करने के लिये उनकी प्रशंसा भी की। आशुतोष ने ट्वीट कर कहा ‘‘तमाम राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मैं कह सकता हूं कि सोनिया गांधी ने बेहद मर्यादित आचरण के साथ पार्टी का नेतृत्व किया। मैं उनके बेहतर भविष्य की कामना करता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के निॢवरोध अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज पार्टी मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया।  

 

Advertising