अरूप कुमार बने सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Tuesday, Oct 15, 2019 - 11:51 PM (IST)

गंगटोक: न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने मंगलवार को सिक्किम हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें न्यू राजभवन में राज्यपाल गंगा प्रसाद ने पद की शपथ दिलाई।

गोस्वामी जस्टिस विजय कुमार बिष्ट की जगह लेंगे। गोस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में सिक्किम के मुख्यमंत्री पी.एस. तमांग, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय और न्यायमूर्ति भास्कर राज प्रधान शामिल हुए।  
 

Pardeep

Advertising