अरुणाचल प्रदेश: NEEPCO कॉलोनी में अचानक आई बाढ़ के बाद 4 लापता लोगों का बचाव अभियान जारी

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 03:20 PM (IST)

Arunachal Pradesh Cloudburst : अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर ज़िले के यज़ाली में NEEPCO कॉलोनी में ज़बरदस्त बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिससे भारी तबाही हुई और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। फिलहाल अभी भी 4 लोग लापता हैं और खोज व बचाव अभियान जारी है। NEEPCO अधिकारियों के अनुसार 24 जून को बाढ़ के पानी से यज़ाली की NEEPCO कॉलोनी के लगभग सभी A टाइप क्वार्टर क्षतिग्रस्त हो गए या बह गए।

बता दें कि बाढ़ के पानी में 5 लोग बह गए थे। बाद में ज़िला प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से एक लापता महिला का शव बरामद किया लेकिन 4 लोग अभी भी लापता हैं और बचाव दल व स्थानीय लोग इलाके में खोज और बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इस अचानक आई बाढ़ ने इलाके में भारी तबाही मचा दी है।

यह भी पढ़ें: ठाणे: 39 करोड़ की ड्रग्स आग के हवाले, 600 किलो चरस-गांजा और मेफेड्रोन खाक

इसने गाड़ियों और इमारतों को बहा दिया और कई जगहों पर कनेक्टिविटी बुरी तरह बाधित कर दी। अभी बहाली और सड़क साफ करने का काम चल रहा है लेकिन कई जगहों पर भूस्खलन और सड़क बह जाने के कारण प्रभावित इलाके तक पहुंचना मुश्किल बना हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News