अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, 5 लोगों की मौत

Monday, Jun 25, 2018 - 01:23 AM (IST)

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शनिवार को हुआ भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना ईटानगर दोनी कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। जहां शनिवार सुबह अचानक बारिश के बाद जमीन धंस गई। जिसकी चपेट में पांच लोग आ गए। मारे गए भी लोग मजदूर थे।

हादसे के बाद एनडीअारएफ की टीम को राहत और बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। टीम ने सभी पांच लोगों के शव को बरामद कर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुबह के 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जब सभी मजदूर गहरी नींद में सोए हुए थे। सभी मजदूर एक टेम्परेरी शेड में सो रहे थे। अचानक हुए भूस्खलन से वह इसकी चपेट में आ गए।

 

 

Punjab Kesari

Advertising