अरुणाचल प्रदेशः केमांग Avalanche की चपेट में आए सेना के 7 जवानों के शव हुए बरामद

Tuesday, Feb 08, 2022 - 05:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अरुणाचल प्रदेश में सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं। 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए थे। सभी सातों जवानों के शव बरामद हो गये हैं। भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि  6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवानों की मौत की पुष्टि हो गई है, उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाले गए हैं।

सेना की स्पेशल टीम पहुंची थी मौके पर
इससे पहले सेना ने जानकारी देते हुए बताया था कि अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में 7 जवानों की एक पेट्रोलिंग पार्टी एवलॉन्च की चपेट में आ गई है। जिसमें सभी जवानों को लापता बताया गया था। सेना ने बताया था कि इन तमाम जवानों के रेस्क्यू के लिए एक स्पेशल टीम को एयरलिफ्ट कर मौके पर पहुंचाया गया।

जिस इलाके में ये बर्फीले तूफान और एवलॉन्च की घटना हुई है, वहां पिछले कई दिनों से लगातार भारी बर्फबारी हो रही थी। जिसके चलते मौसम खराब था। क्योंकि ये इलाका चीन की सीमा से सटा हुआ है, ऐसे में सेना के जवान यहां लगातार पेट्रोलिंग करते हैं। इसी पेट्रोलिंग के दौरान ये हादसा हुआ।

Yaspal

Advertising