जब ‘3 ईडियट्स’ बने जेतली, गोयल और प्रधान!

Monday, Jun 19, 2017 - 10:41 AM (IST)

नई दिल्ली: हाल ही में अरुण जेतली, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक गलतफहमी की वजह से ‘3 ईडियट्स’ बन गए। इन तीनों मंत्रियों ने ही खुद को 3 ईडियट्स कहकर संबोधित किया है। जेतली दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में चल रही एक अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रैंस में थे कि तभी संस्कृति मंत्री महेश शर्मा की बेटी उनके पास जा पहुंची। उसने बहुत ही ङ्क्षचताजनक आवाज में अरुण जेतली से कहा कि निर्मला उसके पिता के नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती है और उसकी हालत बहुत ही नाजुक है। जेतली ने सोचा कि वाणिज्य और उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण आई.सी.यू. में भर्ती हैं। यह खबर मिलते ही जेतली, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान तुरंत ही अस्पताल के लिए निकल गए।

तीनों दिल्ली-नोएडा के बार्डर पर पहुंचे ही थे कि जेतली को उनकी बीवी संगीता का फोन आ गया। संगीता ने उनसे कहा कि जल्दी से घर आ जाइए, कोई आपसे मिलने के लिए इंतजार कर रहा है। उन्होंने संगीता से कहा कि अभी हम निर्मला सीतारमण से मिलने अस्पताल जा रहे हैं। यह सुनने के बाद उनको समझ आ गया कि तीनों मंत्रियों को गलतफहमी हुई है क्योंकि अस्पताल में उनकी काम वाली भर्ती है जिसका नाम भी निर्मला है। जब इस गलतफहमी के बारे में गोयल और प्रधान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उस समय हम तीनों 3 ईडियट्स की तरह लग रहे थे।
 

Advertising