मुंबई में इमारत गिरी, 6 की मौत

Saturday, Apr 30, 2016 - 07:55 PM (IST)

मुंबई: शनिवार को ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन के पास कमाठीपुरा में इमारत गिर गई। इमारत दो मंजिला थी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग में चार परिवार रहते थे। दो लोगों ने मौके पर और 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
हादसे में घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। मौके पर राहतकर्मियों की टीम भी पहुंच गई थी।
Advertising