सुहागरात को दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन

Thursday, Apr 28, 2016 - 08:01 PM (IST)

छतरपुर (कीर्ति राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश में झूठी शादी का ड्रामा रचकर लोगों को बेवकूफ बनाने का खेल जारी है। ताजा मामले में लड़की व उसके गिरोह ने नौगांव निवासी संजीव अग्रवाल को ठगा।  26 अप्रैल को संजीव अग्रवाल और रजनी दुबे की शादी गांव के मंदिर में हुई। शादी के दौरान संजीव के परिजनों ने दुल्हन को 10 तोला सोने के गहने पहनाए।
 
शादी के 24 घंटे बाद ही दुल्हन जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित संजीव अग्रवाल ने बताया कि ये रिश्ता बिचौलिए सुगर यादव ने तय करवाया था। शादी में सिर्फ रजनी का बड़ा भाई शिवराज और बहन रानी सहित अन्य 10 लोग शामिल हुए थे। उसे बताया गया था लड़की के पिता की मौत हो चुकी है।
 
एक लाख रुपये दिए थे दलाली में
शादी कराने के आवाज में सुगर यादव एवं उसके दो अन्य साथियों ने एक लाख रुपए नगद लिए थे। घटना के बाद से सुगर यादव भी फरार है। शादी के बाद दुल्हन घर पर भी आई। रात को बहाना बनाकर उसने देवी-देवताओं की पूजा में शामिल नहीं हुई। अगले दिन वह दुल्हन गायब थी और उसके भाई बहन भी। दुल्हन जाते-जाते 10 तोला सोना-चांदी सहित 20-25 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। दुल्हन रजनी दुबे दमोह जिले के तेंदूखेड़ा की रहने वाली थी।
 
Advertising