मोटरसाइकिल पर घूमने वाले सीएम ने फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

Sunday, May 01, 2016 - 09:33 PM (IST)

रायपुर:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 82 मीटर ऊंचे पोल पर राष्ट्रीय धवज फहराया गया। बताया जा रहा है कि यह देश का सबसे ऊंचा तिरंगा है।  मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने राजधानी के तेलाबांधा तालाब परिसर (मैरीन ड्राइव) में हजारों नागरिकों की उपस्थिति में तिरंगे को फहराया। डॉ. सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश की आन-बान और शान का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है।
 
 
डॉ.सिंह ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हजारों देशभक्तों ने भारत माता की मुक्ति के लिए इसी तिरंगे से प्रेरणा लेकर कठिन संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद रमेश बैस ने की।  उल्लेखनीय है कि मैरीन ड्राईव में यह तिरंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा है। इसका आकार 150 गुणा 70 फीट और 60 किलो वजनी है। गौर हो कि दो दिन पहले ही रमन सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंचे थे। 
Advertising