बॉयफ्रैंड के साथ होटल के कमरे में थी पत्नी, अचानक आ गया पति

Thursday, Oct 08, 2015 - 03:57 PM (IST)

नई दिल्ली: अहमदाबाद में अवैध संबध के शक के चलते पति ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रैंड के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी मुताबिक रौनक नाम के पति को पिछले चार-पांच महीनों से अपनी पत्नी का किसी चंद्रेश सेठ से अफेयर होने का शक था। शक होने के बाद से वह अपनी पत्नी पर नजर रख रहा था। 

एक दिन पत्नी अपने बॉय फ्रैंड के साथ थी तो रौनक  ने छुप कर पीछा करना शुरू कर दिया। वो दोनों होटल चले गए। इसके बाद रौनक ने तुंरत पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिसकर्मी होटल पहुंचे और दोनों को एक रूम से बाहर निकाला। पुुलिस ने व्याभिचार के आरोप में लड़के के खिलाफ एक गैर संज्ञेय अपराध दर्ज कर लिया है।
Advertising