नेपाल के कड़े तेवर, भारत को चीन के साथ जाने की दी चेतावनी!

Monday, Oct 05, 2015 - 02:12 PM (IST)

नई दिल्ली: नेपाल ने रविवार को भारत को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह पेट्रोलियम और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न डाले। ऐसा जारी रहा तो उसे मजबूर होकर चीन के साथ जाने को विवश होना पड़ेगा। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस संबंध में भारत को एक निश्चित समय अवधि तय करनी चाहिए। 

उपाध्याय ने कहा, नेपाल जरूरी सामान की आपूर्ति में आ रही बाधा पर भारत को अपनी चिंताओं से अवगत करा चुका है। उम्मीद है कि भारत जल्द ही मामले को सुलझा लेगा। नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि नेपाल सरकार की किसी भी भूल से पैदा हुई नकारात्मकता को भारत भूल जाए और सकारात्मक तरीके से आगे बढ़े। यही दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। इस बीच, भारत के राजदूत रंजीत राय ने इस मुद्दे पर नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला से मिलकर चर्चा की है। 

Advertising