पति की घिनौनी करतूत, जबरन पत्नी से किया कुकर्म

Sunday, Oct 04, 2015 - 04:37 PM (IST)

भिण्ड: मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी से घिनौनी करतूत करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मेहगांव नवासी सौरभी दीक्षित का एक युवती से प्रेम-प्रसंग हुआ। फिर दोनों ने घर वालों की बिना मर्जी के मंदिर में शादी कर ली।


शादी के बाद युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। जब सौरभ का मन अपनी इस पत्नी से भर गया तो उसने चुपचाप दूसरी लड़की से प्रेम विवाह कर लिया। दूसरी पत्नी से भी एक बच्चा है। जब इस बात की जानकारी सौरभ की पहली पत्नी को लगी तो दोनों में झगड़ा हुआ और पहली पत्नी अपने बच्चे के साथ अपनी मां के साथ आर्यनगर में रहने लगी। डेढ़ साल से सौरभ अपनी पहली पत्नी से अलग रह रहा था लेकिन सौरभ का जब दूसरी पत्नी से भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो वह अपनी पहली पत्नी के पास आया और उसक अपने साथ चलने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।


सीएसपी गुलबाग सिंह ने बताया कि आर्य नगर निवासी महिला अपने पति से डेढ़ साल से अलग रह रही थी। महिला ने बताया कि उसके पति उसे जबरन अपने साथ ले जाकर उससे कुकर्म किया। पत्नी की रिपोर्ट पर पति सौरभ के खिलाफ कुकर्म का अपराध दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। 

Advertising